यदि आप भी एटीएम से पैसे निकालते वक्त लापरवाही करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि हो सकता हैकि जिस एटीएम से आप पैसे निकाल रहे हों अपराधी तत्व भी आपके आस पास सक्रिय हों। ये कभी आपकी आंखों के सामने से ही पैसा लेकर फरार हो जाते हैं। तो कभी एटीएम का डुप्लीकेट बनाकर आपके बैंक से बड़ी रकम साफ कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर में सामने आया है जहां एक युवक से एटीएम कार्ड बदलकर एक अपराधी ने 1.60 लाख रुपये निकाल लिए।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के गांव शेरपुर निवासी युवक मोहसिन का एक व्यक्ति ने एटीएम बूथ से कार्ड बदलकर एक लाख साठ हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।