फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्मार्ट मीटर और बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में ऊर्जा भवन घेरा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..बिजली बिल व स्मार्ट मीटर के खिलाफ ऊर्जा भवन पर धरना देते समाजवादी पार्टी के कार्
विज्ञापन
- सपाइयों ने दो घंटे धरना दिया, स्मार्ट मीटर उखाड़ने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्मार्ट मीटर और बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में सोमवार को सपाइयों ने ऊर्जा भवन घेर लिया। सपा कार्यकर्ता जुलूस निकालकर ऊर्जा भवन पर पहुंचे। वे प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। ऊर्जा भवन में प्रवेश के दौरान प्रवेश द्वार पर ही प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक हो गई। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में सपाई बाहर ही धरने पर बैठे रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया। सपाइयों ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर अधिकारियों को मेज पर लाकर रखने की चेतावनी दी।
जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर ऊर्जा भवन पहुंचे। यहां प्रवेश करने से रोकने पर सपाई धरना देकर बैठ गए। बाद में वह सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक कर नारेबाजी करते हुए अंदर चले गए और ऊर्जा भवन के मुख्य द्वार पर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी के साथ ही जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े बकाएदारों पर अफसर रहम करते है और छोटे उपभोक्ताओं के एक हजार, दो हजार रुपये बकाया पर भी कनेक्शन काट देते हैं। किसानों और ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं।
शशिकांत गौतम ने बिजली कनेक्शन से लेकर बिल ठीक कराने में बगैर सुविधा शुल्क लिए काम नहीं होने का आरोप लगाया। सपा नेता जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों सिंधावली, बहादरपुर, नया गांव आदि में हाईटेंशन बिजली की लाइन आबादी के ऊपर से जा रही हैं। इनके तार आवासीय मकानों से लगभग मिले हुए हैं। ये बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। शिकायतों के बाद भी बिजली लाइन नहीं हटवाई जा रही है। बाद में निदेशक पीवीवीएनएल एवं मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में आतिल शाहिद, निरंजन सिंह, हिमांशु सिद्धार्थ, सरदार परविंदर सिंह ईशू, पूर्व पार्षद हिफ्जुर्रहमान, मोहम्मद चांद, सरदार जीतू सिंह नागपाल, शादाब अलवी, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, नेहा गौड़, संगीता राहुल, रजत शर्म, दिव्यांग मोहसिन खान, वसीम, शशांक, अहतेशाम इलाही, संदीप यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें