सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को हिंदी सप्ताह का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने की।
छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। निकिता, लायबा और निरंजनी ने हिंदी भाषा और साहित्य पर प्रभावशाली भाषण दिए। अर्शी और आभा ने भावपूर्ण पद गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रसिद्ध नाटककार मोहन राकेश द्वारा रचित नाटक आधे-अधूरे का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन बीए और एमए की छात्राओं के लिए सोनिया और बीएड वर्ग के लिए डॉ. निमिषा ने किया। मंचन में वंशिका तालियान, ऐनी छाबड़ा, आंचल, निक्की, आंचल, अंजलि, बुशरा और अजरा ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की सराहना बटोरी। संचालन डॉ. महेश पालीवाल ने किया। समापन पर प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने कहा कि कोई भी मनुष्य पूर्ण नहीं होता। परिवार और समाज में मिल जुलकर रहना ही मानवता की असली पहचान है। उन्होंने आधे-अधूरे नाटक को आधुनिक समाज का आईना बताते हुए छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।