फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात बच्ची के शरीर पर मिले कट के निशान
विज्ञापन

-ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित सहारा हॉस्पिटल में शनिवार शाम नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। बच्ची के सीने व चेहरे पर कट के निशान मिले। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से बच्ची की मौत का आरोप परिजनों ने लगाया है। बच्ची के मामा ने अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टरों के खिलाफ मेडिकल थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसकी बहन पूनम को शनिवार सुबह 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति बताकर ऑपरेशन करने की बात कही। शाम को ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची गर्भ में ही मर गई थी। उन्होंने बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बच्ची का शव देखा तो उसके सीने के ऊपर व गाल पर कट के निशान थे। जिस पर हंगामा कर दिया। परिजनों ने अभद्रता व मारपीट के प्रयास का आरोप लगाया। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें