मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी राइफल और कारतूस चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक 15 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ा। राइफल और चार कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शुक्रवार को बच्चा पार्क के पास से एक गार्ड पंकज कुमार की लाइसेंसी राइफल और चार कारतूस चोरी हो गए थे। गार्ड ने सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी बाल अपचारी से राइफल और कारतूस बरामद किए है। पुलिस पूछताछ कर रही है।