फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अस्पताल के स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा

Sun, 01 Mar 2026 10:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित महिला की घर पर हुई मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद मामला सुलझा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। बुखार से पीड़ित महिला प्रवेश की मौत होने पर ग्रामीणों ने मोदीपुरम स्थित अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। दौराला थाना और पल्लवपुरम पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन

कनौडा गांव निवासी बैंक कर्मचारी विकास की पत्नी प्रवेश की शनिवार रात बुखार होने से तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने महिला को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार देते हुए भर्ती करने की बात कही। परिजन आराम होने की बात कहते हुए महिला को अपने साथ घर ले गए। गांव पहुंचने पर रविवार सुबह लगभग छह बजे महिला की मौत हो गई, जिस पर परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और गलत इंजेक्शन लगाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता के बाद परिजन शव लेकर वापस लौट गए। मृतका की पांच साल पहले शादी हुई थी। महिला के तीन साल की बेटी हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। वार्ता के बाद परिजन शव लेकर चले गए। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें