फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरलीपुर के धर्मांतरण मामले में पुलिस ऑफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरलीपुर के धर्मांतरण मामले में पुलिस ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। कंकरखेड़ा के मुरलीपुर गुलाब गांव के परिवार पर धर्मांतरण व पलायन का दबाव बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी पीड़ित परिवारों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर परिवार को जरूरत पड़ती है तो वह दोबारा गांव जाएंगे।
पुलिस ऑफिस पर हंगामे के दौरान सचिन सिरोही ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद एक बार फिर पीड़ित परिवार को दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है। तरह-तरह की धमकी मिल रही है। गांव के ही कुछ लोग आरोपियों के साथ खड़े हो गए हैं। गांव में पंचायत कर दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति शांतिभंग करने की धमकी दे रहा है। यही नहीं खुलेआम झगड़ा करने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि मंच धमकियों से नहीं डरेगा। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित पक्ष की महिलाएं भी एसएसपी ऑफिस पहुंची और कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिस कारण आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें