फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानें खंगालीं, लाखों का सामान ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो दुकानें खंगालीं, नकदी सहित लाखों का सामान ले गए
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ज्वैलरी और गारमेंट्स की दुकान को खंगाल डाला। बदमाश दोनों दुकानों से लाखों का माल और नकदी लेकर चंपत हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मोहकमपुर निवासी दीपक लोधी की रिठानी में दीपक गारमेंट्स और दीपक ज्वैलरी के नाम से दो दुकानें हैं। दीपक के मुताबिक साप्ताहिक बंदी में दो दिन दुकानें बंद थीं। सोमवार को वह दुकान खोलने पहुंचे थे। मगर उन्होंने जैसे ही गारमेंट्स की दुकान का शटर उठाया तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले का ताला भी टूटा था।
विज्ञापन

गारमेंट्स की दुकान में ही कुंबल करके बदमाश ज्वैलरी की दुकान में घुसे। यहां से चोरों ने भगवान की चांदी की मूर्तियां, चांदी के गिलास, चम्मच, प्लेट, बर्तन, पायल सहित सोने के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना मिलनने पर इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली और सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय अन्य जांच टीमों के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। डॉग स्क्वाड़ की छानबीन से चोरों के जीवनपुरी की ओर जाने के संकेत मिले हैं।
---
मुंह पर रुमाल बांधकर आए थे बदमाश
सीसीटीवी कैमरे में मुंह पर रुमाल बांधे एक बदमाश पांच तारीख की रात करीब ढाई बजे चोरी की घटना को अंजाम देता दिखाई दे रहाह है। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक बदमाश गारमेंट्स की दुकान में से लाखों के कपड़े और 30 हजार रुपये नकदी, ज्वैलरी शॉप से लगभग चार लाख के जेवरात एवं बर्तन और 50 हजार नकदी ले गए।
विज्ञापन

--
वारदात से व्यापारियों में रोष
- घटना के बाद रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा, महामंत्री आदित्य शर्मा सहित अन्य व्यापारी एकत्र हो गए और पुलिस के समक्ष रोष जताया। व्यापारियों ने वारदात के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें