फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता की गैर मौजूदगी में खोल रहे मीटर, दिखा रहे शंट

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता की गैर मौजूदगी में खोल रहे मीटर, दिखा रहे शंट
विज्ञापन

मेरठ। स्मार्ट मीटरों से जहां उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल का झटका लग रहा है, वहीं उतारे गए मीटरों को उपभोक्ताओं की गैर मौजूदगी में खोले जाने के आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि मीटरों में शंट बताकर बिजली चोरी के नाम पर असेसमेंट (राजस्व निर्धारण) के नोटिस भेजे जा रहे हैं। असेसमेंट जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बता दें कि बिजली चोरी वाले इलाकों में कंपनी पुराने मीटरों की जगह पर स्मार्ट मीटर लगवा रही है।
केस नंबर एक
करीम नगर निवासी मोहम्मद यामीन के पास दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। चार महीने पहले यामीन का पुराना मीटर उतारकर स्मार्ट मीटर लगाया गया था। यामीन को गत 22 नवंबर को 136654 रुपये का नोटिस भेज दिया गया। बताया गया कि मीटर में शंट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। यामीन का आरोप है कि उन्हें मीटर खोलने के लिए लैब में नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन

केस नंबर दो
लिसाड़ी गेट निवासी आरिफ के यहां भी तीन महीने पहले मीटर बदला गया था। आरिफ का कहना है कि उनकी गैर मौजूदगी में मीटर खोलकर राजस्व निर्धारण का नोटिस भेज दिया गया। इस तरह के ऐसे दो मामले नहीं है बल्कि सैकड़ों है। लोग नोटिस देखकर परेशान हो रहे है और समस्या का समाधान कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है
उपभोक्ताओं की गैर मौजूदगी में मीटर खोलकर असेसमेंट का नोटिस भेजने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो ये गलत है। उपभोक्ता के समाने ही मीटर खोले जाने का नियम है। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें