भावनपुर थाना के दतावली गढ़ रोड संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह लोगों ने सरसों के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ सदर देहात के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि करीब 28 वर्षीय युवक की हत्या की गई है। युवक के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार हथियार से करीब 10 वार किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसा शिनाख्त मिटाने के लिए किया गया।
सीओ ने बताया कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के ही किसी गांव का होने की आशंका है। आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, इसलिए मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।