परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी लगने परतापुर पुलिस पहुंची और महिला की तलाश की, लेकिन उस समय महिला का पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह परतापुर पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें पुलिस को संदेह हुआ कि महिला दूसरी टूरिस्ट बस में बैठ गई जो जो वृंदावन की ओर गई।
यह भी पढ़ें: Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कुछ और जानकारियां जुटाते हुए पुलिस की टीम प्रदीप गुप्ता को लेकर दोपहर वृंदावन पहुंच गई। यहां महिला मिल गई। इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक महिला ने बताया कि वह नींद की झपकी में दूसरी बस में बैठ गई थी। महिला के सकुशल मिलने पर परिवार के लोगों ने भी राहत की सांस ली।