मंगलवार की सुबह ग्रामीण खेत पर गए तो उन्होंने पिंजरे में गुलदार को कैद पाया तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा गुलदार को लेकर नगीना कृषि अनुसंधान केंद्र पहुंच गई।
वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि गुलदार की आयु के बारे में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल आयु करीब दो वर्ष की प्रतीत हो रही है। उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा।
वन विभाग की टीम ने किया गुलदार रेस्क्यू
जिले के चांदपुर क्षेत्र में तेंदुआ कुएं में गिरा मिला है। तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। थाना शिवालाकला के गांव मौर मकदूमपुर में वन विभाग की टीम किसान के खेत में बंद पड़े कुए से गुलदार को रेक्स्यू कर वन कार्यालय लेकर आई है।
वन क्षेत्रीय अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि थाना शिवाला कला में एक बंद कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर चांदपुर क्षेत्रीय कार्यालय ले आई है। प्रथम दृष्टया गुलदार की आयु लगभग एक से डेढ साल है।