गर्मी से राहत दे रहा था पेड़
कोर्ट रोड पर चश्मा विक्रेता राजन का कहना है कि तपती धूप में इस पेड़ के नीचे खड़े होने से गर्मी का अहसास कम हो जाता था। वह पूरा दिन इस पेड़ के नीचे बिता देते थे। पेड़ सैकड़ों साल पुराना था। पेड़ इतना बड़ा था कि आधी सड़क पर छांव रहती थी।
40 साल से ऐसा ही देख रहा था
कोर्ट रोड पर पौधे बेचने वाले रामपाल कश्यप का कहना है कि 40 साल से वह इस पेड़ को ऐसा ही देख रहे थे। बुधवार सुबह आए तो अचंभे में रह गए। वह भी तेज धूप में इस पेड़ के नीचे ही खड़े हो जाते थे। ग्राहक आता तो अपनी दुकान पर पहुंच जाते थे।
मामले की जानकारी कराएंगे : डीएफओ
डीएफओ कन्हैया पटेल का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि पेड़ काटने की अनुमति ली गई है कि नहीं। अपने अधीनस्थ से पता कराएंगे कि पेड़ कटान के लिए जरूरी प्रक्रिया हुई है कि नहीं।
उन्हें नहीं मालूम: ईओ
ईओ हेमराज का कहना है कि उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है। पेड़ काटने की अनुमति पालिका से नहीं ली गई है।
उनकी जानकारी में नहीं है: डीएम
डीएम सीबी सिंह का कहना है कि कोर्ट रोड से पेड़ काटे जाने की जानकारी नहीं है। पेड़ कटा है तो पालिका, वन विभाग से अनुमति ली गई होगी। वह पता कराएंगे।