आरोप है कि बृहस्पतिवार रात आरोपी अश्वनी अपने तीन साथियों के साथ घर में पहुंचा और छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए अपहरण की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। एसओ के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी अश्वनी, राहुल, रूपेंद्र और कुणाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दबिश देकर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। कुणाल की तलाश की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/