फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसपी क्राइम ने मांगी शहर भर के तांत्रिकों की जन्म कुंडली, वजह है बहुत अजीब

Sat, 02 Mar 2019 04:51 PM IST
Dimple Sirohi मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

  •  लिसाड़ीगेट के 45 से अधिक तांत्रिक रडार पर।
  •  एसपी क्राइम ने थानेदारों से मांगी रिपोर्ट।
विज्ञापन
तंत्र मंत्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ शहर में तांत्रिकों ने ठगी का जाल बिछा रखा है। पुलिस अफसरों के सामने कई ऐसे मामले आए हैं, जिनमें तांत्रिकों का शामिल होना बताया गया है। इसके चलते एसएसपी ने एसपी क्राइम को अभियान चलाने के की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी थानेदार और सीओ को ठगी के सरगनाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी क्राइम ने सभी थानेदारों से तांत्रिकों की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


तांत्रिकों के संबंध में एसएसपी ऑफिस पर कुछ लोगों ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि लिसाड़ीगेट के समर गार्डन, जाकिर कालोनी, इस्लामाबाद, नूर गार्डन और कांच का पुल के पास तांत्रिक लोगों को बीमार बताकर ठगी करते हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामलों को संज्ञान में लिया तो पता चला कि सबसे अधिक तांत्रिक लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। कोतवाली, देहलीगेट, के अलावा मवाना में भी तांत्रिकों की कई शिकायतें सामने आईं। 

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अफसरों की मानें तो लिसाड़ीगेट में 45 से 50 तांत्रिक चिन्हित किए गए हैं। ये गलत तरीके से प्रचार कराकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इनमें दो महिला तांत्रिक भी बताई गई हैं। पूर्व में की गई शिकायतों के आधार पर पुलिस तांत्रिकों की जांच में लग गई है। 

बीमार बताकर भी करते हैं उत्पीड़न
ये तांत्रिक हाथ देखकर, घर की मिट्टी देखकर, किसी व्यक्ति का कपड़ा देखकर, घर पर भूत प्रेत का साया बताकर व्यक्ति को झांसे में ले लेते हैं। लिसाड़ीगेट के अहमदनगर में पांच माह पहले एक किशोरी को 15 दिन तक कैद में रखा गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि तांत्रिकों ने महिलाओं को सबसे अधिक अपने जाल में फंसाया है। ये महिलाओं से मोटी रकम के साथ ज्वैलरी भी हड़प लेते हैं।

यह मामले सामने आए
-2011 में तांत्रिक ने बच्चे की हत्या कर शव को घर के पीछे नाले में फेंका। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी से तांत्रिक के कोठे की तलाशी ली तो तंत्र मंत्र की क्रिया का सामान मिला। 
-फरवरी 2013 में समर गार्डन के तांत्रिक पर दस साल के बच्चे की हत्या का आरोप लगा। परिजनों ने हंगामा करते हुए तांत्रिक पर आरोप लगाया था।
-2015 में भावनपुर क्षेत्र में पड़ोस की महिला ने चार साल के बच्चे का अपहरण कराकर तांत्रिक से हत्या कराई। महिला अपहरण और हत्या में जेल गई।
-2016 में रोहटा में सिपाही के  टे की हत्या का शक भी पुलिस को तांत्रिक पर था।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों तक फैलाया जाल
लिसाड़ीगेट के पांच तांत्रिकों ने जुलाई 2018 में केरल में एक करोड़ रुपये की ज्वैलरी   ठगी थी। केरल पुलिस ने लगातार अहमदनगर में तांत्रिकों की तलाश में दबिश दी। केरल के अलावा उत्तराखंड और राजस्थान में भी लिसाड़ीगेट के तांत्रिक मोटी रकम ठग चुके हैं।

लगातार शिकायत मिल रही हैं कि तांत्रिकों ने शहर में ठगी का जाल फैला रखा है। सभी थाना पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तांत्रिकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। -डॉ. बीपी अशोक, एसपी क्राइम

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें