फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसटीफ के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का इनामी 'दिलवाला', तीन साथी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Sat, 02 Mar 2019 04:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
saharanpur news
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस और एसटीएफ यूनिट द्वारा गौतम बुध नगर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पच्चीस हजार के इनामी बदमाश और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने इनामी बदमाश दिलवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी 'दिलवाला' उर्फ गोखड़ा निवासी ग्राम हमीरपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद का रहने वाला है। 

वहीं दूसरा आरोपी तोहीद उर्फ गोपाला मुरादाबाद के ग्राम मिलक का निवासी है। तीसरा आरोपी राज मियां उर्फ मुन्ना भोजपुर मुरादाबाद के गांव हमीरपुर का है जबकि चौथा आरोपी नौशाद सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव सैदपुर का रहने वाला है।  

आरोपी तोहीद उर्फ गोपाला पर गाजियाबाद जनपद से 25,000 का इनाम घोषित है। पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस और दो चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस और एसटीएफ का दावा है कि यह गिरोह ट्रेन में बड़ी लूटपाट करने की तैयारी में था। साल 2003 में इस गिरोह ने सहारनपुर जनपद के थाना बडगांव क्षेत्र के गांव खुदाबक्शपुर में डकैती के दौरान एक महिला और एक लड़के की सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें