फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोस्टवांटेड से जान का खतरा, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार, संजीव हत्याकांड में भी आरोपी बनाया गया बद्दो

Wed, 06 Sep 2023 07:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : सपा नेता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मोस्टवांटेड बदन सिंह बद्दो से जान का खतरा जताया है। बदन सिंह बद्दो चार साल पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सोम ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बदन सिंह बद्दो से जान का खतरा जताया। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि बदन सिंह बद्दो कई लोगों की हत्या करा चुका है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बद्दो के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसमें आला अधिकारियों को उसके मकान के ध्वस्तीकरण और इनाम बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। यह जनहित याचिका कोर्ट में विचाराधीन है।

चार साल पहले फरार हुए था बद्दो
मेरठ में टीपीनगर के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद से उसकी लोकेशन इंस्टाग्राम आदि की पोस्ट के जरिए विदेश में आ रही है। बद्दो की 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को पुलिस जब्त कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज
विज्ञापन

हाल ही में संजीव हत्याकांड में आरोपनी बनाया गया बद्दो
लखनऊ पुलिस ने हाल ही में बदन सिंह बद्दो को संजीव जीवा की हत्या में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि बदन सिंह बद्दो ने नेपाल में 50 लाख रुपये सुपारी देकर जीवा की हत्या कराई थी। इस आरोप के बाद बद्दो ने मंगलवार को फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड की है। संजीव जीवा की हत्या में आरोपी बनाने के बाद बद्दो की यह पोस्ट पुलिस के लिए चुनौती है। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इंस्टाग्राम आईडी की लोकेशन निकलवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें