नशीला पदार्थ सुंघाकर यहां एक किशोरी का अपहरण कर लिया। और फिर उसे पंजाब में ले जाकर एक मकान में बंधक बना लिया। आरोपी ने 15 दिनों में कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। यहां जंगल में गई किशोरी का कार सवार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया और पंजाब में एक मकान में बंधक बना लिया। आरोपियों में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 29 मई को उसकी लड़की जंगल गई थी। आरोप है कि गांव बधेव निवासी राजू और उसका भाई विजय पुत्र रामकुमार, महिला प्रेम पत्नी रामकुमार और ओवतार पुत्र बलजोरा कार में आए। किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गए। आरोपी किशोरी को पंजाब में ले गए तथा वहां पर एक मकान में 15 दिन तक रखा। इस दौरान राजू ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी किशोरी को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।