फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में मनचलों का आतंक, बीकॉम ऑनर्स की छात्राओं से सरेआम छेड़छाड़

Tue, 24 Jul 2018 10:57 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में मनचलों का आतंक और गुंडाराज इस कदर बढ़ चुका है कि सोमवार को दो छात्राओं से कैंटीन से क्लास तक छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे दी गई। छात्राओं के शोर मचाने पर आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। मेडिकल पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन

सोमवार को कैंपस के कॉमर्स विभाग में बीकॉम ऑनर्स की क्लास खत्म होने के बाद दो छात्राएं कैंटीन चली गईं। वहां से निकली ही थीं कि स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। छात्राओं से नाम पूछते हुए दोस्ती करने का दबाव डालने लगे। छात्राओं ने बात करने से इंकार किया तो दोनों उनके पीछे चल दिए। इस हरकत से छात्राएं दहशत में आ गईं। वे क्लास रूम की तरफ वापस मुड़ गईं। छात्राएं क्लास रूम में पहुंच गई। उस वक्त वहां एक छात्र भी बैठा था। इसी बीच मनचले दुस्साहस दिखाते हुए क्लास में घुस गए। उन्होंने वहां बैठे छात्र को धमकाते हुए बाहर जाने को बोल दिया। छात्राओं से दोस्ती करने की जिद पर अड़ गए। छात्राओं ने मना किया तो मनचलों ने धमकी दे दी कि बात नहीं मानी तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन

शोर मचाया तो बोले देख लेंगे
छात्राओं ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो दोनों मनचले देख लेने की धमकी देते हुए निकल गए। कुछ देर तक छात्राओं को समझ ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर फोन कर सारी बात बताई तो कुछ ही देर में उनके परिजन कैंपस पहुंच गए। आपबीती बताते हुए छात्राएं रो पड़ीं। परिजनों की सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार सीसीएसयू पहुंच गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें