फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, साथी भी पकड़ा

Mon, 12 Oct 2026 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर की देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे बंटी और उसके साथी मुनीर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि तमंचा, कारतूस, बाइक, लूटा कुंडल और नकदी बरामद हुई।

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर की देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी बंटी निवासी लखनौती कलां के पैर में गोली लगी। उसके साथी मुनीर निवासी माझीपुर, थाना बेहट को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, लूटा हुआ कुंडल, नकदी और चाकू बरामद हुआ है।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग
पुलिस के अनुसार, रविवार रात देवला से सरकड़ी खुमार की ओर जाने वाली सड़क के चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बालपुर से बाईपास होते हुए बेहट की ओर जा रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि बाइक सवार नहीं रुके और पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

बाइक फिसलने के बाद फिर चलाई गोली
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बाइक से सरकड़ी शेख की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। घिरता देख आरोपियों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बंटी के पैर में गोली लगी।

25 हजार का इनामी लुटेरा था बंटी
पुलिस के अनुसार, बंटी निवासी लखनौती कलां देहात कोतवाली में दर्ज लूट के एक मुकदमे में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, उसके साथी मुनीर निवासी माझीपुर, थाना बेहट को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान घेरकर गिरफ्तार किया।

तमंचा, कारतूस और लूटा कुंडल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, लूटा हुआ कुंडल, नकदी और चाकू बरामद किया है। घायल आरोपी बंटी को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें