फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग का आरोपी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा, तमंचा व कारतूस बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर आठ अक्तूबर की रात कपड़ा व्यापारी दानिश के घर पर फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी जुनैद रविवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डी-ब्लॉक निवासी दानिश ने आठ अक्तूबर को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका पैसे के लेनदेन को लेकर मोहम्मद अफजाल व फरहाद से से विवाद चल रहा था। आरोपियों ने अपने साथी जुनैद के साथ मिलकर कपड़ा व्यापारी दानिश के घर पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपी अफजाल व फरहाद को शनिवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस बच्चा कब्रिस्तान के पास गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगा। खुद को घिरता देख आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जुनैद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट, लोहियानगर और ब्रह्मपुरी थानों में हत्या, जानलेवा हमले और अवैध हथियारों से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें