फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में रालोद नेता ने दोहराया 'बटोगे तो कटोगे', खूब बजी तालियां; सफाई देते रहे जिलाध्यक्ष समेत आला नेता

Thu, 12 Nov 2026 01:03 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: रालोद कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज समेत कई वरिष्ठ रालोद नेता मौजूद थे। उन्हीं के सामने रालोद नेता संजय रसूलपुर ने बटोगे तो कटोगे वाली बात कही। बाद में इस पर जिलाध्यक्ष ने सफाई दी। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते संजय रसूलपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब रालोद नेता संजय रसूलपुर ने भी बटोगे तो कटोगे का बयान दोहरा दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

रालोद कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह था। मंच पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे। संबोधन के दौरान संजय रसूलपुर ने कहा कि रालोद किसान, मजदूर और नौजवानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है, इसलिए हमें बटना नहीं है। इसी दौरान उन्होंने बंटोगे तो कटोगे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।


 

विवाद बढ़ने पर संजय रसूलपुर ने सफाई दी कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। वह केवल किसान, मजदूर और नौजवानों की एकजुटता की बात कर रहे थे और कुछ लोग इस बयान का गलत अर्थ निकाल रहे हैं। रालोद हमेशा आपसी भाईचारा बढ़ाने का काम करती है।
 
विज्ञापन

ये बोले जिलाध्यक्ष
संजय रसूलपुर उस समय किसान, मजदूर और युवाओं को चुनाव में न बंटने का संदेश दे रहे थे। कुछ लोग उनके बयान का गलत अर्थ निकाल रहे हैं। रालोद सभी धर्म जाति को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
- अनिकेत भारद्वाज, जिलाध्यक्ष, रालोद

संजय रसूलपुर भले आदमी है। मगर वह पार्टी का अधिकारिक बयान नहीं है, उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। 
- मतलबू गौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष, रालोद

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ में हाईवे पर मिला लुधियाना के ट्रक चालक का शव, ओडिशा से आ रहा था माल लेकर; पुलिस ने जताई ये आशंका


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें