फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटे पुलिस अफसर

Sun, 07 Jun 2020 10:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • सुसाइड से पहले हेड कांस्टेबल ने होमगार्ड से चाय बनाने के लिए कहा था
  • हेड कांस्टेबल हीरालाल सकौती पुलिस चौकी पर तैनात थे 
विज्ञापन
व्हाइट शर्ट में हेड कांस्टेबल का फाइल फोटो और मामले जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र में सकौती चौकी पर शनिवार देर रात एक हेड कांस्टेबल ने अपनी इंसास रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहीं खून से लथपथ हीरालाल का शव देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना बीबीनगर निवासी हीरालाल (52वर्ष) पुत्र मूलचंद दौराला थाना क्षेत्र की सकौती चौकी पर तैनात थे। हीरालाल के तीन बेटी व दो बेटे हैं। बताया गया है कि शनिवार देर रात हीरालाल होमगार्ड वेदपाल के साथ गश्त करके चौकी पर लौटे थे। दोबारा गश्त पर जाने से पहले उन्होंने होमगार्ड से चाय बनाने के लिए कहा। वेदपाल चाय बनाने के लिए चला गया और हीरालाल बेंच पर बैठ गए। थोड़ी ही देर में गोली की आवाज आई, जिस पर वेदपाल घबरा गया और हीरालाल की तरफ दौड़ा। हीरालाल का खून से लथपथ शव देख उसके होश उड़ गए। उसने अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी थाना दौराला पुलिस को दी, जहां से सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई।

इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह व सीओ जितेंद्र सरगम ने घटना की जानकारी ली। अधिकारियों के आदेश पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त इंसास रायफल को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल, पंडित जी के अंतिम संस्कार के लिए आगे आया मुस्लिम समाज

विज्ञापन

वहीं प्रथम दृष्टयता पुलिस आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को मानकर चल रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक सिपाही हीरालाल के परिजनों को फोन पर दी। रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

यह भी पढ़ें: बीकॉम पास युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखा... बेरहम शाकिब ने किए थे शरीर के दो टुकड़े, खौफनाक है कहानी

सीओ जितेंद्र सरगम का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पारिवारिक विवाद इसकी वजह हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें