फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पेड़ से टकराई कार, हादसे में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

Fri, 17 Apr 2020 06:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के क्षतिग्रस्त कार और साइड में मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कार पेड़ से टकराने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सीओ सदर कुलदीप कुमार ने सीएचसी पहुंचकर संवेदना जताई।

विज्ञापन


मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के गांव मढियाई निवासी हेड कांस्टेबल संजीव कुमार (50) पुत्र ब्रह्म सिंह सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाने में हेड मोहर्रिर पद पर तैनात थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चरथावल की ओर से मुजफ्फरनगर जाते हुए संजीव की कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें वह पेड़ और कार के बीच में दब गया। उसी दौरान मौके पर गश्त कर रहे थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव और दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक के पिता ब्रह्म सिंह को हादसे की सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: हादसा: दिल्ली में सिपाही की मौत, यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से एसपी सिटी और सीओ सदर हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने एसओ से घटना की जानकारी ली। सूचना पर मृतक की पुत्री सीएचसी पहुंच गई थी। मृतक संजीव जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस कार्यालय में लंबे समय तक पीआरओ के पद पर तैनात रह चुका था। एसओ ने बताया कि मृतक के बेटे अंकुर की ओर से सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें