फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सड़क दुर्घटना में यूपी पुलिस के सिपाही की दर्दनाक मौत, ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Sun, 03 Mar 2019 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर मेरठ मार्ग पर रविवार सुबह यूपी पुलिस के सिपाही की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही को घायल अवस्था में अस्पातल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव लहुसाना के रहने वाले सिपाही अंकुर ग्रेटर नोएडा में तैनात थे। रविवार को वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान वह मेरठ के नजदीक सड़क हादसे का शिकार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर सिपाही की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने उनके शव को पैतृक गांव लहुसाना के लिए भेज दिया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें