यूपी के सहारनपुर जिला कारागार में शनिवार सुबह जेल प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सलाखों के पीछे दो कैदियों की बुरी तरह भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक कैदी ने दूसरे कैदी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला जेल में मानसिक रोगी कैदी आजम पर एक दूसरे बंदी अनवर ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों कैदी आपस में बुरी तरह भिड़ गए और अनवर ने आजम का गला दबा दिया। आनन-फानन में दोनों का बीच बचाव करारक जेलर समेत सिपाहियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।