उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में खेकड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में गोकशी के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं बल्कि ग्रामीणों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ दिलीप सिंह से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
ये है पूरा मामला
खेकड़ा थाना क्षेत्र के नूरपुर और हसनपुर मसूरी गांव के बीच रविवार रात में आवारा गोवंशीय पशुओं को नशे का इंजेक्शन लगाकर गोकशी की गई। वहीं दिन निकलने पर सोमवार को ग्रामीणों को एक कार खड़ी नजर आई, जिसमें दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े हुए थे। गोकशी के विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया और कार में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान सीओ दिलीप सिंह से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।
यह भी पढ़ें: हुक्का बार में अश्लीलता की हद पार... धुएं में उड़ रहा कानून, आपत्तिजनक सामान बरामद, देखिए तस्वीरें
उधर, एसपी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। सीओ दिलीप कुमार ने बताया कि अवशेष पड़े हुए मिले थे। गो-तस्करों की तलाश चल रही है।
सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि लोगों को शांत कराकर जाम खुलवा दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/