फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में चिकित्सक समेत चार लोगों की मौत, 37 मिले नए संक्रमित, फरार मरीज की तलाश जारी

Mon, 10 Aug 2020 11:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बिजनौर के निजी चिकित्सक समेत चार मरीजों की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं, जिले में कोरोना के नए 37 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


मेडिकल के नोडल अधिकारी डॉ. तुंगवीर आर्य ने बताया कि हापुड़ निवासी 55 वर्षीय, नई बस्ती बिजनौर निवासी 69 वर्षीय, सैदपुर बुलंदशहर निवासी 62 वर्षीय और पद्मपुरी बागपत निवासी 69 वर्षीय की कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। गिरीश चंद्र त्यागी निजी चिकित्सक बताए गए।

वहीं, कोरोना संक्रमण के नए मरीजों में सराफ, शिक्षक, आशा आदि शामिल हैं। इनमें 20 महिलाएं हैं और 25 नए केस हैं। थापरनगर के एक ही परिवार के चार और मलियाना गोसाईओ वाली गली के पांच लोग हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मरीज राजकमल एंकलेव, अम्हेड़ा, शेखपुरा, गंगानगर, सरधना, हनुमानपुरी, ब्रह्मपुरी, पांचली, गोविंदपुरी, छीपी टैंक, कोणार्क कॉलोनी, ग्रीन स्टेट फतेहउल्लाहपुर के रहने वाले हैं। इनमें चार साल के बच्चे से लेकर 75 साल तक के लोग शामिल हैं।

सीएमओ के अनुसार रविवार को 1364 सैंपलों की जांच हुई। सैंपल के हिसाब से 2.7 प्रतिशत मरीज संक्रमित निकले। अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2485 हो गई है। अब तक 2048 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 97 लोगों की मौत हुई है। 340 का इलाज चल रहा है। 54 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हुक्का बार में अश्लीलता की हद पार... धुएं में उड़ रहा कानून, आपत्तिजनक सामान बरामद, देखिए तस्वीरें

कोरोना के मरीज का सुराग नहीं
कोरोना संक्रमित मरीज का चार दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। छह अगस्त को यह मरीज फरार हो गया था। उसने दौराला सीएचसी पर अपना टेस्ट कराया था। जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि मरीज की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें