मेरठ का बिजली बंबा बाईपास का रेलवे फाटक अब बृहस्पतिवार से पांच दिनों तक बंद रहेगा। रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए 5 सितंबर की सुबह पांच बजे से 9 सितंबर की रात आठ बजे तक फाटक पर यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। इस दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यहां से गुजरने वाले भारी वाहन खरखौदा-मोहिद्दीनपुर-मेरठ मार्ग से होकर जाएंगे। कार और बाइक शहर से व बाजोट गांव से होकर जाएंगे।