दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय से मेडल लेने वाले सभी छात्राएं कृषि क्षेत्र में आजीविका बनाने का काम करें। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कक्षाओं को खेत खलियानों तक ले जाएं। विश्व भर में भारत सबसे बड़ा कृषि सेक्टर है। सभी छात्र-छात्राएं किताबी शिक्षा ग्रहण करने के बाद कौशल विकास के लिए धरातल पर जाकर कम करें। मिट्टी में कार्य की क्षमता को पहचानें, यह ज्ञान भी बेहद जरूरी है।
यह संदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित 17 वें दीक्षांत समारोह में छात्र छात्राओं को मेडल देने के बाद संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक रजत पदक और कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया।