मेरठ के सरधना में ग्राम पंचायत द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं कुछ लोग नाले के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पथराव में कई लोगों के घायल की होने की सूचना मिली है।
बताया गया कि गुरुवार को एसडीएम के नेतृत्व में तहसील की टीम नाला निर्माण कराने पहुंची थी। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान पथराव के अलावा फायरिंग भी हुई।
यह भी पढ़ें: यूपी: सोने-चांदी के सिक्कों को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया असली सच, देखिए तस्वीरें
उधर, सूचना मिलने पर एसडीएम सरधना अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सरधना जानी सरूरपुर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है। कई सालों से नाले के निर्माण का विवाद कोर्ट में भी चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/