फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: STF और ANTF को मिली बड़ी कामयाबी, कालागढ़ में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Oct 2023 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुरुवार को एसटीएफ और एएनटीएफ ने ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालागढ़ में एसटीएफ व एएनटीएफ (एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग्स तस्कर को गिरफतार किया गया है। उसके पास से दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की गई। नशे के कारोबारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेशों पर पुलिस अभियान चला रही है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार कालागढ़ में हनुमान मंदिर के तिराहे से भोगपुर निवासी मलकीत सिंह को दो किलो 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कालागढ़ थाने में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। यह अफीम वह बरेली से लेकर आ रहा था। नशे के कारोबारी पुलिस के रडार पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें