उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में तेंदुए की दहशत के बीच बारहसिंघा भी पुलिस चौकी में घुस गया। इस दौरान पुलिस चौकी में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
रोहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास एक बारहसिंघा खेत की ओर से भागता हुआ पुलिस चौकी में जा घुसा। कल्याणपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बारहसिंघा को कुत्तों के चंगुल से बचाया। बाद में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक रोहटा उपेंद्र सिंह ने बताया कि कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि एक बारहसिंघा रिहायशी इलाके में आ गया है। दोपहर में पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा को पकड़ कर साथ ले गई।