मेरठ में लोहियानगर के सी पॉकेट के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घंटे के भीतर हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट से 20 मीटर दूर मकान की दूसरी मंजिल भी ध्वस्त हो गई। मलबे के टुकड़े आधा किलोमीटर तक बिखर गए। दो मृतकों की पहचान हो गई है।
एसपी सिटी ने बताया कि लोहियानगर थाने में मामले में फैक्टरी संचालक गौरव गुप्ता समेत कई लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपी हिरासत में हैं, मुख्य आरोपी गौरव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हादसे के बाद अधिकारियों के पहुंचे का समय, टाइम लाइन
सुबह 7:16 पर धमाका
सुबह 7:20 पर स्थानीय भीड़ जमा,अफरा तफरी मची
सुबह 7:24 लोहियानगर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे
सुबह 7:40 पर सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचे
सुबह 7:45 पर सीओ कोतवाली पहुंचे