फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Blast: एक्शन मूड में सीएम योगी, अफसरों को दी चेतावनी, DM ने गठित की आठ विभागों के अधिकारियों की टीम

Tue, 17 Oct 2023 09:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Blast Update : मेरठ में हुए विस्फोट को लेकर सीएम योगी एक्शन मूड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने लापरवाही मिलने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, डीएम ने जांच के लिए आठ विभागों के अधिकारियों की टीम गठित की है।
विज्ञापन
फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत का मामला शासन तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने लापरवाही मिलने पर अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दे दी। डीएम दीपक मीणा ने आठ विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित कर 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी है। प्राथमिक जांच में केमिकल में विस्फोट होने की बात अधिकारियों ने कही है।

विज्ञापन


डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोहियानगर में साबुन की फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। प्राथमिक जांच में मौके से जो सामग्री मिली हैं, वह साबुन बनाने से संबंधित है। विस्फोट की गंभीरता से जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई है। जिसमें एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एडिशनल डायरेक्टर फैक्टरी, एडिशनल डायरेक्टर विद्युत सुरक्षा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, उपायुक्त उद्योग, नगर निगम और जीएसटी के अधिकारी शामिल है। इन आठ विभाग के अधिकारियों से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 

एडीएम और एसपी सिटी ने लोहियानगर में स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके बयान भी दर्ज किए हैं। बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने विस्फोट की जांच रिपोर्ट मांगी है। विभागों से संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी पूछी जा रही है। जिन पर कार्रवाई भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: एलानिया कत्ल: बर्दाश्त न हुआ बहन का प्यार, प्रेमी को दी दर्दनाक मौत, लाश लगाई ठिकाने, फिर इत्मीनान से पी चाय
विज्ञापन

फैक्टरी में साबुन बनाने की सामग्री मौके पर मिली है। फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। मरने वालों की सभी लोगों की उम्र 18 साल से ज्यादा की है। विस्फोट से घायल लोगों का उपचार कराया जा रहा है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद विस्फोट होने का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। - दीपक मीणा, डीएम

यह भी पढ़ें: तस्वीरें दर्दनाक: जिंदा तड़पते रहे मजदूर, नसीब में लिखी थी मौत, पांच की टूट गईं सांसें, धमाकों से दहल उठे लोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें