फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर बड़ी कार्रवाई: शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिसफोर्स देख मची खलबली 

Sun, 21 Nov 2021 05:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। वहीं कार्रवाई के दौरान भारी पुलिसफोर्स को देख इलाके में खलबली मच गई।  
विज्ञापन
मेरठ में पुलिस ने कबाड़ी की संपत्ति कुर्क की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी नईम उर्फ गल्ला पर शिकंजा कसने के बाद पुलिस ने रविवार को कबाड़ी हाजी इकबाल पुत्र मोहम्मद उमर की पटेलनगर स्थित दो संपत्तियों को भी कुर्क कर लिया। पुलिस ने दोनों मकानों पर सील लगाते हुए उनके बाहर जिलाधिकारी का नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हलचल देखने को मिली। 

विज्ञापन


सोतीगंज के कबाड़ियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस उनके द्वारा अनैतिक कार्यों से अर्जित की गई संपत्तियों को भी कब्जे में ले रही है। रविवार दोपहर को एएसपी कैंट सूरज राय के निर्देशन में भारी संख्या में पुलिस बल पटेल नगर पहुंचा तो खलबली मच गई। इस दौरान लालकुर्ती और सदर बाजार थाने की पुलिस भी मौजूद रही।  

पुलिस ने मुनादी कराई और जिलाधिकारी के आदेश को पढ़कर सुनाया। इसके बाद पुलिस ने पटेल नगर स्थित हाजी इकबाल के मकान नंबर 29 और उसके बाद मकान नंबर 30ए को लेकर जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। दोनों मकानों में जाकर निरीक्षण भी किया और वहां मौजूद सामान की वीडियोग्राफी तक की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


बताया गया कि करीब 45 मिनट की कार्रवाई के बाद एएसपी कैंट सूरज राय ने एक बार फिर सार्वजनिक रूप आदेशों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हाजी इकबाल की यह दोनों संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के लोग जगह-जगह मौजूद रहे, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते कोई विरोध करने का साहस नहीं जुटा सका। 

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

एएसपी सूरज राय का कहना है कि अगर इन संपत्तियों को बेचने व खरीदने का कोई प्रयास करता है तो वह गैरकानूनी माना जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें