फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी लेकर प्रदर्शन कर रहे पांच लोग गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी, जानें- पूरा मामला

Mon, 31 Aug 2020 05:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भैंसा बुग्गी लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को किसान अधिकार यात्रा निकालने के दौरान पुलिस ने पांच प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आवास एवं विकास परिषद की जागृति विहार एक्सटेंशन योजना 11 में गई काजीपुर, सरायकाजी, मेरठ कस्बे व कमालपुर के किसानों की जमीन के बढ़े हुए प्रतिकर व विकसित भूखंडों की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे।

इस मामले में रोहित गुर्जर, अमित गुर्जर, सुमित गुर्जर, शाहिद जीत सिंह, आसाराम बिल्लू, भोला, विपिन पाल, अभिमन्यु त्यागी और दीपक सहित 12 नामजद व अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन एवं महामारी प्रबंधन व शांति भंग के मामले में मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया गया कि प्रदर्शन कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। वहीं सूचना मिलने पर सीओ किठौर देवेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की जानकारी ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें