फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया जमकर हंगामा

Fri, 06 Nov 2020 08:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव कूकड़ा में शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहे संविदाकर्मी की एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए बिजलीघर पर घंटों हंगामा किया। पीड़ित पत्नी को पांच लाख रुपये व बेटे को संविदाकर्मी की नौकरी दिए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटनंगला निवासी किरणपाल (48) विद्युत निगम में संविदा कर्मी था। गुरुवार रात नवीन मंडी क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से खंभे से तार टूट गए थे। सूचना पर किरण पाल कूकड़ा स्थित बिजलीघर से शटडाउन लेकर लाइन ठीक करने गया। खंभे पर चढ़कर काम करते हुए किरणपाल अचानक ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। 

शुक्रवार सुबह गांव जटनंगला से बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन कूकड़ा स्थित बिजलीघर पर जा पहुंचे और विभागीय लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की। वहीं, विद्युत निगम के कर्मचारियों ने भी पीड़ित परिजनों की मदद की मांग को लेकर काम बंद कर दिया। कई घंटों हंगामा हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक्सईएन ओपी मिश्रा व जेई राजेश कुमार को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने किरणपाल की पत्नी बबीता को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा: खौफनाक तरीके से हुई 227 हत्याएं, यूपी में बदला वारदात को अंजाम देने का ट्रेंड
विज्ञापन


इसके साथ ही बेटे शुभम को भी विभाग में बतौर संविदाकर्मी नौकरी दिए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया गया। एसएसआई मंडी संजय कुमार ने बताया कि समझौता होने के कारण किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें