जातिगत समीकरण में अटका मामला
इस समय क्षेत्रीय अध्यक्ष त्यागी और जिलाध्यक्ष गुर्जर हैं। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुर्जर हैं तो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर गुर्जर या त्यागी बिरादरी से नियुक्त होना मुश्किल होगा। ऐसे में दूसरी बिरादरी के युवा को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर मंथन चल रहा है, लेकिन इसमें भी गुटबाजी हावी चली है। वहीं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष जाट हैं तो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर किसी ऐसी बिरादरी की महिला को प्रतिनिधित्व दिये जाने की कवायद है, जिससे जातीय गणित को साधा जा सके। इसके चलते मामला फंसा हुआ है।
टिकट कटना भी एक वजह
रविवार को दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया, लेकिन जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना को इसमें उपेक्षित कर दिया। बड़ी बात ये है कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में देहात का भी एक मंडल आता है। जबकि इससे चार दिन पूर्व कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने नवनियुक्त दोनों अध्यक्षों का स्वागत किया था। डॉ. सोमेंद्र तोमर द्वारा रविंद्र भड़ाना का स्वागत न करना पार्टी में चर्चा का विषय बना है। इसका कारण ये भी है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में रविंद्र भड़ाना और डॉ. सोमेंद्र तोमर दोनों ही दक्षिण से टिकट के दावेदार थे, लेकिन ऐन मौके पर टिकट भड़ाना को दिया गया। इस बार रविंद्र भड़ाना का टिकट काटकर डॉ. सोमेंद्र तोमर को दे दिया गया। ऐसे में दोनों के बीच तभी से छत्तीस का आंकड़ा चला आ रहा है।
सूची मुख्यालय भेजी जा चुकी है
कुछ जनपदों में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा नहीं हुई है। मेरठ में भी अभी अध्यक्षों की घोषणा रुकी हुई हैं, इनकी सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। जल्द ही घोषणा हो सकती है।
-रविंद्र भड़ाना, जिलाध्यक्ष भाजपा
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/