फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: युवक ने गर्भवती पत्नी को पीटा, हुआ गर्भपात, मृत नवजात को लेकर थाने पहुंचे पीड़िता के परिजन

Tue, 31 Aug 2021 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पिटाई होने से महिला का गर्भपात हो गया। पीड़ित महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं मामला थाने पहुंच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के डाबका गांव में पति ने गर्भवती महिला को पीट दिया। गंभीर हालत में मायके वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग मृत नवजात को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जेठ ने किया अश्लील हरकत का प्रयास
फलावदा क्षेत्र के महलका गांव निवासी रजनी की गांव डाबका में अनुज से 2020 में शादी हुई थी। रजनी की मां ने आरोप लगाया कि अनुज के एक महिला से संबंध हैं। वह उसका विरोध करती थी। इसके चलते मारपीट की जाती थी। वहीं, ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उसके जेठ ने उससे अश्लील हरकत का प्रयास किया।

वहीं मंगलवार को भी अनुज ने बुरी तरह मारपीट की। गंभीर हालत में महिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रजनी का गर्भपात हो गया। इसके बाद उसके परिजन मृत नवजात को लेकर ही थाने पहुंचे। पति, सास, ससुर व जेठ और जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी पति और उसके परिवार वाले फरार हैं। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें