फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रधानमंत्री से मिली पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली मेरठ की बेटी प्रीति, भेंट की टीशर्ट

Thu, 12 Sep 2024 11:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पैरा ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर लौटे सभी खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। प्रीति पाल से प्रधामंत्री ने कहा कि आपने देश का मान बढ़ाया है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को टी शर्ट भेंट करती प्रीति पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस में हुए पैरा ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर लौटे सभी खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाली मेरठ की बेटी प्रीति पाल समेत भारतीय पैरालंपिक दल के सदस्यों से प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रीति ने अपने हस्ताक्षर की गई टी-शर्ट प्रधानमंत्री को भेंट की। साथ ही प्रीति ने उनका धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने प्रीति के प्रदर्शन को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आगे भी ऐसे प्रदर्शन को दोहराने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। प्रीति ने ओलंपिक में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया था। प्रीति ने फोन पर बताया कि शुक्रवार को वह दिल्ली से सीधे अपने पैतृक गांव हाशिमपुरा जाएंगी। यहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। मुजफ्फरनगर रुकने के बाद शनिवार को वह मेरठ गंगानगर स्थित अपने आवास पर आएंगी। यहां एथलेटिक्स खिलाड़ियों की ओर से उनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें