उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद की खरखौदा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शहजाद को गिरफ्तार किया है। शराब व भू-माफिया शहजाद बुधवार को खुद ही गिरफ्तारी देने थाने पहुंचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार शराब माफिया शहजाद उर्फ पाशा ने सन 2011 से अपराध की दुनिया में कदम रखा। शहजाद घोसीपुर का रहने वाला है। आरोपी पहले लोहिया नगर में अवैध सट्टे का कारोबार करता और कराता था। लेकिन 2015 में इसका नाम शराब माफिया की लिस्ट से जुड़ा।
बताया गया कि साल 2015 और 2016 में दबिश के दौरान अपराधी शहजाद ने सीओ किठौर सहित आबकारी टीम पर जानलेवा हमला किया गया था। वहीं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अपराधी पर इस समय 13 मुकदमे चल रहे हैं। सितंबर महीने में ही शहजाद जेल से छूटकर आया था।
पुलिस जांच में एक और मामला सामने आया है। शहजाद ने अपने लोहिया नगर के गोदाम में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जब मामला खुला तो वह खुद ही गिरफ्तारी देने थाने पहुंच गया। पाशा की इस समय थाना खरखौदा पर हिस्ट्रीशीटर खुली है।
यह भी पढ़ें: ईडी का छापा... बसपा पूर्व एमएलसी के मकान में कई घंटे चली पूछताछ, खुलेंगे बड़े राज, तस्वीरें
वहीं इससे पहले शराब माफिया रमेश प्रधान की 1.10 करोड़ की संपति जब्त की गई थी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शराब माफिया रमेश प्रधान पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की थी।
पुलिस के साथ एसीएम प्रथम सुनीता सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय, एक प्लाटून पीएसी व पुलिस फोर्स रमेश के घर सूर्यापुरम पहुंचे थे। जहां पुलिस को रमेश की पत्नी आशा व उसके बच्चे मिले थे। पुलिस ने पत्नी और बच्चों को घर से निकाल कर मकान को जब्त कर लिया था। इसके बाद पुलिस आशा को लेकर दूसरे मकान मंगतपुरम पहुंची थी। आशा ने घर से जरूरत का सामान निकाला और उसके बाद पुलिस ने उस मकान को भी जब्त कर लिया था। रमेश की पांच गाड़ियां भी जब्त की गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/