फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बाद फिर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, मेरठ में खूब उड़ रही कानून की धज्जियां

Tue, 17 Nov 2020 01:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कानून की खूब धज्जियां उड़ रही है। भाजपा नेता के बाद फिर से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ है। मेरठ में इस बार दिवाली पर खूब हर्ष फायरिंग हुई। वहीं फेसबुक पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस को मामले की जानकारी लगी है। हर्ष फायरिंग करने वाला पूर्व क्रिकेटर का कोई रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद सच सामने आएगा।

विज्ञापन


भाजना नेता ने की थी ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग
हस्तिनापुर में पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने दीपावली के मौके पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की थी। यही नहीं भाजपा नेता ने अपने बेटे से फायरिंग का वीडियो भी बनवाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

कानूनी तौर पर लाइसेंसी पिस्टल, बंदूक आदि से हर्ष की फायरिंग की इजाजत नहीं है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। भाजपा नेता गोपाल काली ने दीपावली पर पटाखों के बैन होने का बहाना लेकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और अपने आवास के बाहर आकर फायरिंग की। पूर्व विधायक ने अपने बेटे से इस हवाई फायरिंग का वीडियो भी बनवाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: तहसीलदार की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अधिकारियों में मचा हड़कंप, समाधान दिवस स्थगित
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा नेता ने फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले ही जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल आत्म रक्षा में ही किया जा सकता है, उसके भी कई नियम हैं, जिनका पालन जरूरी है। हवाई फायरिंग की कतई इजाजत नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें