फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 12 Nov 2020 04:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की जमुना नगर कॉलोनी में गुरुवार को एक गद्दा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी की चपेट में एक मकान भी आ गया। वहीं आग की चपेट में आकर एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


बताया गया कि जमुना नगर कॉलोनी के पास रसूल नगर में गद्दे की फैक्टरी में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्टरी मालिक नफीस जमुना नगर का ही बताया जा रहा है। 

फैक्टरी में करीब 11:40 बजे आग लगी। आग लगने के दौरान अफसाना पत्नी समीम अपने बच्चों के साथ फैक्टरी में थी। महिला ने अपने बच्चों को समय रहते निकाल लिया। लेकिन ढाई साल की बच्ची मिस्बाह फैक्टरी में ही रह गई। आग की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया करोड़ों की संपत्ति का असली सच
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने फैक्टरी मालिक को हिरासत में ले लिया है। सीओ किठौर भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें