शामली शुगर मिल पर फिर नया संकट आ गया है। गुरुवार सुबह शुगर मिल के बॉयलर केबल में शॉर्ट सर्किट होने से बाहर पड़ी बैगास में आग लग गई। आग से मिल में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शुगर मिल फिर से बंद हो गई है। जिससे गन्ना लेकर आने वाले किसानों की लाइन लगनी शुरू हो गई है। त्योहार के दिन शहर में फिर जाम के हालात हो सकते हैं।
वहीं मिल की ओर से किसानों को मैसेज भेजकर गन्ना नहीं लाने के लिए अनुरोध किया गया है। मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बॉयलर के केबिल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। फिलहाल मिल बंद है।
यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो का साथी 'गैंगस्टर' केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में पहुंचा, फोटो हुए वायरल
उधर, हरियाणा के करनाल में नंगला चौक पर किसी वाहन के खराब हो जाने से जाम लग गया। रात तीन बजे लगा जाम शामली शहर की ओर बढ़ता जा रहा है। हरियाणा बॉर्डर से शामली की ओर करीब पांच किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतार लगी है। भारी वाहनों के साथ ही सवारी गाड़ियां भी फंसी हुई हैं। वाहन थोड़ी देर के लिए सरकते हैं और फिर जाम में फंस जाते हैं। जाम के कारण त्योहारी सीजन में अपने घरों को लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/