फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एक कॉलोनी के तीन मकानों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

Thu, 01 Apr 2021 04:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

  • मेरठ में एक कॉलोनी के तीन मकानों में लगी भीषण आग
  • आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
विज्ञापन
मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में मेडिकल थाना क्षेत्र के पाश क्षेत्र मयूर विहार स्थित ज्ञान लोक कॉलोनी में गुरुवार को तीन मकानों में भीषण आग लग गई। वहीं आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं मकानों में आग लगने से कॉलोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग को देखकर लोगों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: मां ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

गनीमत रही कि तीनों मकानों में रहने वाले लोगों को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया है। फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास चल रहा है। पुलिस प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लगने की बात कह रही है। एक मकान में आग लगने के बाद दो और मकानों में आग लग गई।
विज्ञापन


इनके मकानों में लगी आग
ज्ञानलोक, फेस-1 निवासी सुकेश जैन लोहे के कारोबारी है। उनके घर में आग लगी है। संजय सिंह पुत्र महावीर सिंह का सोनी का सर्विस सेंटर है। उनके मकान में भी आग लगी है। इसके अलावा वीना अग्रवाल के मकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। बताया गया कि पीछे मैदान में किसी ने आग लगा दी और फिर हवा से घरों के अंदर आग फैल गई।
विज्ञापन


वहीं सीएफओ संतोष राय और मेडिकल इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ शहर में आज अभी तक कुल 16 स्थानों पर आग की घटनाएं हुई हैं। आलम यह है कि एक गाड़ी आग बुझा कर लौट रही होती है तो उसी को ही दूसरी जगह आग बुझाने के लिए भेजना पड़ रहा है। जनपद की दो गाड़ियां किसान आंदोलन में गई हुई है। जिस कारण आग की घटनाओं पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें