बिजली कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
निजीकरण के खिलाफ आज से बिजली कर्मियों का प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार शुरू हो गया है। मेरठ में पीवीवीएनएल के मुख्यालय ऊर्जा भवन पर बिजली कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया है।
धरना-प्रदर्शन पर उपस्थित कर्मियों ने सरकार और बिजली प्रबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश सरकार खून पसीने से सींचे गए विभाग को कौड़ियों के दाम पूंजीपतियों को बेचने में लगी है। बिजली कर्मी इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: अब ग्रेप से रोका जाएगा वायु प्रदूषण, पढ़िए अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट
कार्यबहिष्कार के चलते कार्यालय बंद रहने से लोगों के काम नहीं हो सके। वहीं कैश काउंटर बंद होने से बिजली बिल भी जमा नहीं हो सके। कार्यबहिष्कार के चलते बिजली आपूर्ति सामान्य बनाये रखने का जिम्मा जिला प्रशासन पर है। संविदा लाइनमैन और एसएसओ बिजली आपूर्ति सामान्य रखे हुए है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/