पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी। सोमवार को दिन सीजन में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया और पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिनभर धूप नहीं निकली। क्षेत्र में और एनसीआर के कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने से ठिठुरन बढ़ गई। शीतलहर ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।