फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में अतुल सुभाष जैसा मामला... पत्नी और सास ने किया उत्पीड़न तो तीसरी मंजिल से कूद गया अरशद

Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अरशद को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अरशद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के तारापुरी इलाके में पत्नी और सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए युवक ने मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तारापुरी निवासी अरशद की शादी पांच वर्ष पूर्व समर कॉलोनी निवासी युवती से हुई थी। दोनों की करीब चार साल की बेटी है। आरोप है कि पत्नी, सास और ससुर काफी समय से अरशद का उत्पीड़न कर रहे थे। छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान कर रहे थे। अरशद पर 10-15 लाख रुपये का मकान दिलाने का दबाव बना रहे थे।

इससे क्षुब्ध होकर रविवार को अरशद मकान की तीसरी मंजिल से कूद गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गढ़ रोड स्थित सरस हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया। अरशद के भाई इरशाद ने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर कर्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि बंगलूरू में 9 दिसंबर को AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपने फ्लैट में वीडियो बनाकर जान दे दी थी। अतुल ने अपनी पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसी तरह का आरोप अरशद ने भी लगाया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें