फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ये था पूरा मामला

Fri, 14 Aug 2020 07:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ बागपत के थाना दोघट और मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में इन पर जाति, वर्ग, धर्म के आधार पर समाज में विद्वेष फैलाने एवं सामाजिक समरसता व सद्भाव को नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। मुजफ्फरनगर में गौरव अग्रवाल निवासी अहाता औलिया और विभोर सिंघल निवासी चुंगी नंबर दो, मोहल्ला लद्धावाला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


वहीं बागपत में टीकरी कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप राठी ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ जाति, धर्म के आधार पर समाज में विद्वेष फैलाने एवं सामाजिक समरसता व सद्भाव को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

इस दौरान मीडिया से बातचीत में संदीप राठी ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग जाति, धर्म, वर्ग के आधार पर समाज को बांटने के लिए आपत्तिजनक व उत्तेजक बयान दे रहे हैं। इससे समाज में असंतोष फैल रहा है। 12 अगस्त को आम आदमी पार्टी दिल्ली के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपने सहयोगी व समर्थक सभाजीत सिंह व बृज कुमारी ने प्रेसवार्ता में समाज को जाति, वर्ग के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से बांटने व सामाजिक समरसता छिन्न-भिन्न करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार होने और रामंदिर के शिलान्यास में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए पर बयान दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने हिंदू समाज की अन्य जातियों का अपने ढंग से उल्लेख करके सरकार के विरुद्ध भड़काने व उत्तेजित करने का कार्य किया है, जोकि अपराध की श्रेणी में आता है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सभाजीत सिंह, बृज कुमारी के खिलाफ पुलिस ने धारा 153 ए और 505(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर विशेष: क्रांतिकारियों के लहू से लाल हो गया था तालाब का पानी, कुछ ऐसी है पूरी कहानी

एसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें